BPCL Share Price : भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने जून तिमाही (Q1) के नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने मुनाफे के मोर्चे पर रिकॉर्ड तोड़ बढ़त दर्ज की है, ऑपरेटिंग मार्जिन ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है और खर्चों पर बेहतरीन कंट्रोल दिखाया है। यही वजह है कि निवेशकों की नजर अब BPCL Share Price और आने वाले महीनों के ट्रेंड्स पर टिक गई है।
BPCL Q1 Results
- कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट: ₹6,839.02 करोड़ (Q1FY25 के ₹2,841.55 करोड़ से 141% अधिक)
- ऑपरेटिंग रेवेन्यू: ₹1,29,614.69 करोड़ (YoY 1% की मामूली बढ़त)
- कुल खर्च: ₹1,22,583.43 करोड़ (YoY 2% की गिरावट)
- EBITDA: ₹10,427.66 करोड़ (YoY 68% की बढ़त)
- EBITDA मार्जिन: 6.32% (Q1FY25 में 2.68% और Q4FY25 में 4.09%)
इन आंकड़ों से साफ है कि BPCL ने न सिर्फ मुनाफा बढ़ाया, बल्कि कमाई की क्वालिटी में भी सुधार किया है। बेहतर फ्यूल रियलाइजेशन, लागत नियंत्रण और इनपुट प्राइस के अनुकूल माहौल ने नतीजों को मजबूती दी है।
Read More : Nykaa Q1 Results: पहली तिमाही में 79.4% बढ़ा मुनाफा, शेयर में आई तूफानी तेजी, निवेशकों को किया मालामाल!
BPCL Share Price Today
नतीजे आने से पहले बुधवार को BPCL का शेयर ₹322.80 पर बंद हुआ, जो 0.25% की मामूली गिरावट थी। और आज गुरुवार को भी शेयर में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली और स्टॉक 318.05 रुपए पर बंद हुआ। हालांकि, बड़े टाइमफ्रेम में स्टॉक ने बेहतरीन रिटर्न दिए हैं:
- पिछले 6 महीने: +26%
- CY2025 में अब तक: +9%
- पिछले 5 साल: +53%
यह दर्शाता है कि BPCL Share Price में लगातार ऊपर की ओर ट्रेंड देखने को मिला है और निवेशक इसके ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस पर भरोसा जता रहे हैं।
BPCL Share Price Growth Resion
BPCL के कुल खर्च में 2% की गिरावट आई है, जो OPEX पर टाइट मैनेजमेंट का नतीजा है। मामूली रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद मुनाफे में तिगुनी बढ़त इसी लागत नियंत्रण का परिणाम है। रिफाइनिंग मार्जिन्स बेहतर हुए हैं और कंपनी को अंतरराष्ट्रीय क्रूड प्राइस व फ्यूल डिमांड से भी समर्थन मिला है।
BPCL LPG Subsidy
हाल ही में केंद्र सरकार ने IOC, BPCL और HPCL को ₹30,000 करोड़ की LPG सब्सिडी मंजूर की है। यह राशि पिछले 15 महीनों तक लागत से कम कीमत पर LPG बेचने से हुई अंडर-रिकवरी की भरपाई के लिए दी जा रही है और 12 किस्तों में जारी होगी।
इसका BPCL पर सीधा असर होगा:
- बैलेंस शीट में मजबूती
- P&L स्टेटमेंट में राहत
- कैश फ्लो में सुधार
- कर्ज घटाने और Capex (रिफाइनरी अपग्रेड, मार्केटिंग नेटवर्क, पेट्रोकेम प्रोजेक्ट्स) के लिए अतिरिक्त स्पेस
यह कदम OMC सेक्टर के वैल्यूएशन को सपोर्ट करेगा और BPCL Share Price के लिए सेंटिमेंट को और मजबूत बना सकता है।
BPCL Share Price Target
BPCL के दमदार Q1 नतीजों और सरकार की सब्सिडी पॉलिसी से शॉर्ट से मिड-टर्म में पॉजिटिव ट्रेंड की संभावना है। हालांकि, क्रूड ऑयल प्राइस व अंतरराष्ट्रीय मार्केट कंडीशंस पर नजर रखना जरूरी होगा।
तकनीकी चार्ट्स के अनुसार ₹310-₹315 का लेवल एक मजबूत सपोर्ट है, जबकि ₹335-₹340 के ऊपर ब्रेकआउट मिलने पर BPCL Share Price में और तेजी देखी जा सकती है।
निष्कर्ष
BPCL ने Q1 में जिस तरह मुनाफा तिगुना किया, EBITDA मार्जिन सुधारा और खर्चों पर सख्ती दिखाई, वह इसकी मैनेजमेंट क्षमता और ऑपरेशनल एफिशिएंसी का सबूत है। LPG सब्सिडी से आने वाला कैश फ्लो कंपनी के विस्तार और कर्ज घटाने में मदद करेगा।
अगर क्रूड प्राइस स्थिर रहते हैं और सरकार का सपोर्ट जारी रहता है, तो BPCL Share Price में आने वाले महीनों में निवेशकों को अच्छे रिटर्न की उम्मीद हो सकती है।
Read More : HCL Tech Share Price : Jefferies ने दी Buy रेटिंग 1850 रुपए का टारगेट, निवेशकों के लिए बड़ा धमाका